मध्यप्रदेश में विंध्यअंचल के रीवा और सतना जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.......सभी नदी नाले उफान पर बह रहे हैं...तीन दिनों से भी अधिक समय से हो रही लगातार बारिश के चलते रीवा शहर के लगभग आधा दर्जन मोहल्लों के मकानों में पानी घुस गया...वहीं...शहर के बीच से गुजरने वाली बीहर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है....इसके चलते प्रशासन ने निचली बस्तियों में बसे लोगों सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं....उप्र से मप्र की सीमा में प्रवेश करने वाली बेलन नदी भी उफान है...बेलन, टमस और बीहर नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से त्योथर क्षेत्र के लगभग 50 गांव पानी से घिरे हुए हैं....लगातार हो रही बारिश के चलते बकिया बराज डेम के सभी गेट खोल दिए गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।