केरल के मशहूर पद्मनाभस्वामी मंदिर की संपत्ति में से 186 करोड़ रुपये का सोना गायब हो गया है। ये गड़बड़ी तब पकड़ी गई जब विनोद राय कमेटी ने मंदिर की संपत्ति का ऑडिट किया। गौरतलब है कि अक्तूबर 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीएजी विनोद राय को मंदिर की संपत्ति का ऑडिट कर रिपोर्ट देने को कहा था। विनोद राय कमेटी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मंदिर प्रशासन में जमकर भ्रष्टाचार और पैसों की गड़बड़ी हो रही है। सूत्रों के मुताबिक करीब 1000 पन्नों की रिपोर्ट में कमेटी ने ये खुलासा किया है कि मंदिर की 186 करोड़ रुपये की संपत्ति गायब है। ये सोने के बर्तन हैं जिनकी संख्या 769 बताई जाती है। रिपोर्ट ये भी बताती है कि सोने के 263 बर्तनों में इनके शुद्धिकरण के नाम पर गड़बड़ी हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।