सीएम राजे आज सूरतगढ़ दौरे पर
(India)

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज सूरतगढ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दोनो नेता करीब दो हजार करोड रू की विभिन्न परियोजनाओ का शिलान्यास व लोकार्पण करेगे। इनमे सूरतगढ से अनूपगढ के बीच दो सौ इकानवे करोड रू की सीसी रोड का शिलान्यास और सूरतगढ श्रीगंगानगर मेगा हाईवे का लोर्कापण प्रमुख हैं। मुख्यमत्री करीब साढे बारह बजे सूरतगढ पहुंचेगी और कार्यकर्ताओ के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होगी। नई धानमंडी से शहर के भगतसिंह चैक तक निकलने वाली इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री लोगो से संवाद करेगी और शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पाजली अर्पित करेगी। दोनों नेता नई धानमंडी में एक सभा को भी सम्बोधित करेगे। जिसको लेकर पूरा प्रशासनिक अमला और भाजपा से जुडे स्थानीय नेता तैयारियों में जुटे हुए है। खुद पीडब्लूडी मंत्री युनूस खान और डां रामप्रताप सूरतगढ में डेरा डाले हुए है। भाजपा नेताओं द्वारा सभा में 50 हजार की भीड आने का दावा किया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।