बुजुर्ग बाघिन ‘मछली’ ने खाना-पीना छोड़ा
(India)

दुनियाभर में ख्यात रणथंभौर नेशनल पार्क की बुजुर्ग महारानी ‘मछली’ (बाघिन टी-16) की सांसें कभी भी साथ छोड़ सकती हैं। बाघ प्रेमियों के लिए भले ही इसे स्वीकार करना मुश्किल हो, लेकिन वन विभाग के मुताबिक हकीकत यही है। चार दिन पहले बिगड़ी बाघिन की हालत अब बेहद चिंताजनक है। उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया है। मंगलवार को पूरे दिन वह एक ही जगह बेसुध पड़ी रही। पूरी कोशिश के बाद 24 घंटे में वह केवल 5-7 कदम चली, वह भी लड़खड़ाते हुए। उसके आगे के एक पंजे और पूंछ के नीचे कुछ घाव भी दिख रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।