उदयपुर के मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतदान पुरे उत्साह पर है। हालांकि स्वतंत्रता दिवस और राखी के अवकाश के बीच में आये चुनावों के चलते ग्रामीण इलाके के छात्र मतदाता अभी मतदान का प्रयोग करने नहीं पहुंचे हैं लेकिन प्रत्याशियों के समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सुखाडिया विश्वविद्यालय के चारो संगटक महाविद्यालय में मतदाताओं को रिझाने के लिये बडी तादाद में समर्थक कॉलेज के बाहर मौजुद हैं तो वहीं शांतिपुर्वक मतदान के लिये बडी तादाद में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस के आलाधिकारी मतदान स्थलों के बाहर डेरा जमाये बैठे हैं। सुखाडिया विश्वविद्यालय में 11646 मतदाता हैं लेकिन उसमें से 1591 मतदाता आईकार्ड नहीं लेने के चलते अपने मत का प्रयोग नहीं कर पायेंगे। कुल 9174 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे वहीं केन्द्रीय छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिये त्रिकोणिय मुकाबला देखा जा रहा है। एबीवीपी से नीरज सामर, एनएसयूआई से कृष्णपाल सिंह चुण्डावत और निर्दलीय मयुर ध्वज सिंह मैदान में तो वहीं उनके समर्थक पुर जोर कोशिश करने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की कोशिश में जुटे हुए है। दोपहर एक बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी उसके बाद मतगणना की जायेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।