ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
(India)
धौलपुर जिले के सैपऊ उपखण्ड के गांव फूटा का नगला के ग्रामीणों ने फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर फसल खराबे को लेकर हल्का पटवारी से लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों पर भेदभाव का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो हफ्ते पूर्व हुई बारिश से गांव फूटे का नगला सहित आस-पास के ग्रामीणों की बाजरा,दलहन,तिलहन,मक्का,मूंग,उडद की फसल लगभग बर्बादी के कगार पर पहुँच गई है। बारिश इतनी अधिक हुई कि अभी तक फसलों में पानी भरा हुआ है। जिससे सभी बर्षाती फसलें पानी से गलने लगी है। खेतों में अभी भी बारिश का पानी मौजूद है जिससे शेष बची फसल भी नष्ट हो रही है। साथ में किसानों का दूसरा रोजगार का जरिया पशु पालन भी संकट के दौर से गुजर रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की फसल का सर्वे, कर उचित मुआवजे की व्यवस्था नही की तो किसान सड़क पर जिम्मेदारों के खिलाफ आंदोलन करेगें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।