स्वामीनारायण का हिंदू रीति-रिवाज़ के साथ अंतिम संस्कार
(GUJARAT, India) स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी महाराज का आज तीन बजे अग्नि संस्कार किया गया। हिंदू रीति-रिवाज़ों के साथ और संतों के मंत्रोच्चार के बीच सारंगपुर में स्वामीनारायण का अंतिम संस्कार किया गया। स्वामीनारायण के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शनों के लिए अरुण जेटली, अमित शाह और सुरेश प्रभू नेता मौजूद रहे। बीएपीएस स्वामी नारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामीनारायण का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया था। सोमवार को लाल क़िले पर तिरंगा फहराने के बाद पीएम मोदी ने भी स्वामीनारायण के अंतिम दर्शनों के लिए सारंगपुर पहुंचे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।