आज रक्षा बंधन के दिन दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो के 106 ज्यादा फेरे लगाने का फैसला किया है। इन दिनों लगातार पड़ने वाले त्योहारों के लिहाज से दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने एक अहम फैसला लेते हुए मेट्रो के ज्यादा फेरे लेने का फैसला किया है। त्यौहारों के मौके पर सामान्य दिनों के मुकाबले भीड़ में 5 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। रक्षा बंधन से एक दिन पहले यानी 17 अगस्त और रक्षा बंधन वाले दिन यानी 18 अगस्त को मेट्रो 106 ज्यादा फेरे लगाएगी। इतना ही नहीं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दिल्ली परिहवन निगम यानी डीटीसी ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने का फैसला लिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।