राजस्थान सरकार ने देर रात आदेश जारी कर 8 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए है,,,साथ ही दो अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है,,, कार्मिक विभाग के आदेशों के अनुसार कुमारी सुनिता चैधरी को श्रीगंगानगर नगर परिषद आयुक्त, डॉ.पंकज को दौसा जिला परिषद का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी , अशोक सांगवा को नागौर जिला के रियांबाडी में उपखण्ड अधिकारी, अनुपमा कायल को सीकर उपखण्ड अधिकारी, भगवान स्वरूप शर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग जयपुर में प्रोटोकॉल अधिकारी, हरिताभ कुमार आदित्य को निवाई में उपखण्ड अधिकारी और रामसुख गुर्जर को जयपुर में सहायक भूप्रबंध अधिकारी लगाया गया है ,,,वहीं भरतपुर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश को भरतपुर के ब्रज विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और अनुपमा कायल को सीकर उपखण्ड अधिकारी के साथ सहायक कलेक्टर व कार्यपालक मजिस्ट्रेट पद का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।