पूर्व राज्यसभा सांसद वीपी सिंह को आज पंजाब का राज्यपाल बनाने पर भीलवाड़ा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर छा गयी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूचना कैन्द्र चैराहे पर जमकर आतिशबाजी करते हुए मिठाईयां खिलाई। शहर विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी ने कहा कि बदनौर के मझे हुए नेता वीपी सिंह को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। उससे पूरे जिले के कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला है। हम सभी भगवान से प्रार्थना करते है कि वो इसी तरह आगे आगे प्रगति करते रहे। वहीं पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील नुवाल ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से सिंह जनता की सेवा कर रहे है और उन्हे देश ने सम्मान दिया है। उससे भीलवाड़ा की जनता में खुशी की लहर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।