एसीबी के अधिकारी गुरुवार को दिल्ली महिला आयोग में छापा मारने पहुंची थी लेकिन उन्हें इस बात का जरा-सा भी अंदाजा नहीं था कि आयोग में जिन महिला स्टाफ से वो पूछताछ कर रहे हैं, वहीं महिलाएं उन्हें राखी बांधकर मुंह मीठा करेंगी। अफसरों को राखी बांधते हुए एक वीडियो महिला स्टाफ ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल गलत तरीके से अपने पहचान के लोगों को नौकरी पर रखने के मामले में गुरुवार को एसीबी के अधिकारी शुरुआती जांच के लिए दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर पहुंचे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।