गोपालगंज मामले में पुलिसकर्मी निलंबित
(India)
गोपालगंज में शराब कांड में हुई मौत के बाद पुलिस अधीक्षक रवि रंजन कुमार मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर थाने के सभी पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है....... निलंबित अधिकारियों में नगर थाने के इंस्पेक्टर बीपी आलोक, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार समेत 15 पुलिस अफसर शामिल हैं. इसके साथ ही 10 हेड कांस्टेबल को भी सस्पेंड कर दिया गया है. कुल मिलाकर 25 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया हैं. फिलहाल इस कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।