अभिनेता आमिर खान के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अतुल्य भारत कैंपेन का चेहरा होंगे....इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई है....इससे पहले भी पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने इस बात की तरफ इशारा किया था कि पीएम मोदी इस कैंपेन के लिए सबसे बेहतर शख्सियत हैं...इस अभियान के तहत अब जो एड फिल्म बनाई जाएंगी उनमें पीएम मोदी भारत की अलग अलग जगहों की खासियत गिनवाते नजर आएंगे. फिल्म अभिनेता आमिर खान इस कैंपेन का चेहरा रह चुके हैं. भारत छोड़ने का विवादित बयान देने के बाद इस कैंपेन के तहत उनका कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया गया था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।