पाकिस्तान के जासूसी और आतंकी नेटवर्क का बड़ा खुलासा
(India)
राजस्थान में पाकिस्तान के जासूसी और आतंकी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है.... पाकिस्तान से पासपोर्ट पर आकर राजस्थान के सरहदी इलाकों में अपना जाल बिछा रहे थे ये पाकिस्तानी एजेंट, राजस्थान के इंटेलिजेंस एजेंसी ने इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. खुफिया सूत्रों के अनुसार राजस्थान से लगती पाकिस्तान सीमा से अलग-अलग जगहों से ये अब तक 35 किलो आरडीएक्स भारत में बम ब्लास्ट के लिए पहुंचा चुका है, जैसलमेर में पाक नागरिक के पकड में आने के मामले में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने साफ किया कि नंदु महाराज नाम के इस व्यक्ति को 17 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया था। कटारिया ने कहा कि यह व्यक्ति कई वर्षो से वीजा लेकर भारत आ रहा हैं और ऐसी जानकारी मिली थी कि यह रूपयांे का प्रलोभन देकर भारतीय व्यक्तियों से सूचनाएं एकत्रित कर पाकिस्तान को भेजा करता था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।