प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चर्चित सूट को अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शुमार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहने हुए सूट जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं थी को अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने नीलामी में बिके दुनिया के सबसे महंगे सूट के तौर पर मान्यता दी है। इस सूट को तीन दिन की नीलामी के बाद एक हीरे के व्यापारी ने खरीदा थी। इस सूट की नीलामी को लेकर कई लोग कतार में थे लेकिन आखिर में सूरत के 62 साल हीरे के व्यापारी लालजीभाई पटेल ने 4.31 करोड़ में रुपए में इसे खरीदा था और इस रकम को गंगा नदी के लिए चलाए जा रहे सस्वच्छ भारत अभियान के लिए दिया गया आपको बता दें कि पीएम मोदी ने इस सूट को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत में जनवरी यात्रा के दौरान पहना था। और इस सूट की विपक्षी पार्टियों ने खूब आलोचना की थी। इस सूट पर पीएम मोदी का पूरा नाम गोल्डन लेटर्स में लिखा हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।