बलूचिस्तान पर मोदी को मिला हामिद करजई का साथ
(India)
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि वहां पाकिस्तान सरकार द्वारा समर्थित चरमपंथियों के हाथों क्षेत्र के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। करजई ने समाचार चैनल न्यूजएक्स के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘अफगानिस्तान और भारत बहुत लंबे समय से पाकिस्तान पर अपनी टिप्पणियों को लेकर बहुत गंभीर रहे हैं। निश्चित रूप से हमें बात करने की जरूरत है, क्योंकि हम एक मंच पर हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सरकारी तंत्र द्वारा समर्थित चरमपंथी वहां के लोगों को बहुत प्रताड़ित कर रहे हैं।’’ करजई ने यह भी कहा कि भारत ने कुछ सावधानी के साथ अफगानिस्तान से जुड़े मुद्दे को स्पर्श किया है। उन्होंने कहा, ‘‘जी हां, भारत ने सावधानी के साथ मुद्दे को स्पर्श किया है और हम इसे समझते हैं। पाकिस्तानी संवेदनशीलता को लेकर चिंताएं हैं, जिससे हम निश्चित रूप से असहमत हैं।’’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।