प्रदेश के बाढ़ पीड़ित ईलाकों में सहायता के लिए सरकार पूरी तरह मुस्तैद है...यह कहना है मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का...राजे ने कहा कि लगातार बाढ़ पीड़ित जिलों के प्रभारी मंत्रियों से फीडबैक लिया जा रहा है...मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ में फंसे हुए लोगों को लगातार बाहर निकालने का काम जारी है...राजे ने बताया कि प्रभावित ईलाकों में तुरंत राहत पहुंचाई जा रही है और कुछ ईलाकों में भवन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं जिसके लिए मुआवजे की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए हैं....इधर प्रदेश में मानसून और बांधों में भराव से जल संसाधन राज्यमंत्री डॉक्टर रामप्रताप ने खुशी जाहिर की है...उन्होंने कहा कि बांधों में डेमेज रोकने और पानी के वेस्टेज को रोकने के लिए इंजीनियर्स की टीम तैनात हैं...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।