कन्नड़ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रम्या ‘पाकिस्तान नर्क नहीं है’ की बात को लेकर लाइम लाईट में आ चुकी हैं। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने अपने पहले बयान पर कायम रहते हुए कहा कि, ‘मैं माफी नहीं मांगूंगी, क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं किया है... मैं अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र हूं, और लोकतंत्र का यही अर्थ होता है...’ साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘यह मजाक लगता है, जब कुछ लोग हत्या और ध्रुवीकरण जैसे आरोपों से भी बच निकलते हैं...।’ कन्नड़ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रम्या, जिनका वास्तविक नाम दिव्या स्पंदना है, ने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के श्पाकिस्तान जाना नर्क जाने जैसा अनुभव रहाश् वाले बयान के संदर्भ में कहा था, ‘पाकिस्तान नर्क नहीं है... वहां के लोग बिल्कुल हम जैसे हैं... उन्होंने हमारे साथ बहुत अच्छा बर्ताव किया...’ दरअसल, दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन, यानी दक्षेस (सार्क) के सम्मेलन के सिलसिले में की गई अपनी हालिया पाकिस्तान यात्रा के बाद रम्या ने यह बयान दिया था। बेंगलुरू से लगभग 250 किलोमीटर दूर दक्षिणी कर्नाटक के कोडागु में एक वकील ने राम्या के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करवा दिया है। केस दर्ज करवाने वाले कटनामाने विट्ठल गौड़ा नामक वकील ने कहा कि वह रम्या द्वारा पाकिस्तानियों की तारीफ किए जाने से श्स्तब्धश् हैं। वहीं, इस मामले की सुनवाई 27 अगस्त को होने वाली है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।