राजधानी जयपुर में आज जेडीए ने बडी कार्रवाई को अंजाम दिया। जेडीए दस्ता अचानक सुबह पुलिस अमले के साथ जोन 1 स्थित होटल राजमहल पहुंचा और तोडफोड शुरू की। हालांकि कार्रवाई के दौरान होटल परिसर में बने कार्यालय में रहने वाले परिवारों ने विरोध जताया और जेडीए दस्ते के उलझते रहे। कार्रवाई के दौरान जेडीसी शिखर अग्रवाल और जेडीए सचिव पवन अरोडा दस्ते के कर्मचारियों को निर्देश देते रहे। सूचना मिलने पर भाजपा विधायक और पूर्व राजघराने की राजुकमारी दिया कुमारी भी मौके पर पहुॅची। राजमहल में जेसीबी से तोडफोड और सीलिंग को देखते ही राजकुमारी दीया की जेडीसी शिखर अग्रवाल से तीखी नोंकझोक हो गई। पूर्व राजपरिवार के अधिवक्ता रमेशचंद शर्मा ने बताया इस संपत्ति को कोर्ट ने उनके पक्ष में डिक्री किया है ,,,लेकिन जेडीए इस संपत्ति पर जबरन कब्जा जमाने को आमदा है ,,, उन्होंने कहा कि मामले में जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।