प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के विरोध में कांग्रेस उतर आई है, बुधवार को राजधानी जयपुर में कांग्रेसजनों से पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र सौंपकर तिरंगा यात्रा में तिरंगे के अपमान के मामले में बीजेपी नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है, इससे पहले कांग्रेस नेता सुरेश मिश्रा, राजीव अरोड़ा, महेश जोशी, महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने तिरंगे के अपमान के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र सौंपा, इस मौके पर सुरेश मिश्रा ने कहा कि बीजेपी की तिरंगा यात्रा में जगह-जगह देश की शान तिरंगे का अपमान हो रहा है, संवैधनिक प्रक्रिया के तहत तिरंगे का अपमान कोई भी व्यक्ति नहीं कर सकता है, ऐसे में पुलिस को कांग्रेस की तरफ से बीजेपी नेताओं के सौंपें गये नामों पर एफआईआर दर्ज करनी चाहिए.........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।