बिहार में आई भीषण बाढ़ का दर्द राजधानी पटना में साफ नजर आ रहा है.... जहां गंगा नदी के पानी के कारण बेघर हो चुके पटना, दियारे के लोग बड़ी संख्या में राजधानी के कई राहत शिविरों में शरण लिए हुए है..... राहत शिविरों की स्तिथि भी सही नहीं है.....ऐसे में भी दियारा के लोग अपने परिजनों के साथ भोजन और अस्थायी आवास की आस में कष्टमय जिंदगी जी रहे है..... राहत कैंप में रह रहे बाढ़ पीडितों की मुसीबत की इस घड़ी में सरकार उनकी मदद नहीं कर रही है..... बाढ़ पीड़ितांे की नाराजगी पटना जिला प्रशासन और अपने जनप्रतिनिधियों से भी है.... वहीं पटना जिला प्रशासन का दावा है की बाढ़ पीड़ितांे की मदद के लिए प्रशासन हर संभव कोशिश कर रहा है.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।