धौलपुर जिले के बाड़ी थाना इलाके के बरौली का पुरा गांव में नहाते समय पैर फिसलने से कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा था। जांच अधिकारी गुरुप्रसाद ने बताया कि कस्बे के कायस्थपाडा मौहल्ले का रहने वाला 32 वर्षीय युवक ज्ञानेंद्र पास के ही गांव बरौली का पुरा में सिध्द बाबा का मेला देखने गया था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।