निर्भया गैंगरेप के दोषी ने तिहाड़ में की आत्महत्या की कोशिश
(India)
निर्भया गैंगरेप केस में दोषी करार दिए गए विनय शर्मा ने बुधवार रात तिहाड़ जेल में खुदकुशी करने की कोशिश की। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात उसने पहले कुछ दवाइयां खायीं और बाद में गमछे को गले में बांधकर जान देने की कोशिश की। वह तिहाड़ के जेल संख्या 8 में बंद था। इस दौरान जेल कर्मियों ने उसे देख लिया और तत्काल उसे दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल ले जाया गया। गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2012 को विनय शर्मा, राम सिंह, मुकेश सिंह, अक्षय और पवन ने चलती बस में पैरा मेडिकल छात्रा से गैंगरेप किया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। देश और दुनिया को झकझोर देने वाले इस केस के मुख्य आरोपी राम सिंह का शव मार्च 2013 में तिहाड़ जेल के उसके सेल में फंदे से लटका मिला था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।