‘एयरलैंडर-10’ दुर्घटनाग्रस्त
(India)
दुनिया का सबसे लंबा विमान ‘एयरलैंडर-10’ बुधवार को परीक्षण उड़ान के दौरान हादसे का शिकार हो गया। मध्य इंग्लैंड के बेडफोर्डशायर में लैंडिंग के दौरान यह दुर्घटना हुई। विमान एक टेलीग्राफ पोल से टकरा गया। हीलियम से भरे इस विमान की निर्माता कंपनी हाइब्रिड एयर व्हीकल्स यानी एचएवी ने ट्वीट कर बताया कि दुर्घटना के दौरान विमान में सवार कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हालांकि उसने घटना का कोई ब्योरा नहीं दिया है। विमान ने 17 अगस्त को पहली सफल उड़ान भरी थी। उतरने के दौरान 92 मीटर लंबा एयरलैंडर-10 अचानक औंधे मुंह नीचे आ गिरा। इससे विमान के कॉकपिट को काफी नुकसान पहुंचा है। अमेरिका ने सबसे पहले निगरानी के लिए ऐसा विमान तैयार किया था। लेकिन खर्चों में कटौती के कारण अमेरिकी सरकार ने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया। इसके बाद हाइब्रिड ने एयरलैंडर को उड़ाने का जिम्मा हाथों में लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।