मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक हुई जिसमे कुल 17 मामलों पर मुहर लगी जिसमे .... होम गार्ड में बहाली के लिए राज्य सरकार ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी नियमावली में संशोधन किया है। कैबिनेट सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया कि बैठक में राज्य आपदा रिस्पांस बल में संविदा पर कार्यरत सभी कर्मियों के मानदेय में तीन हजार रुपये का वृद्धि का निर्णय लिया गया है और वार्षिक अवकाश 20 दिन से बढ़ाकर 40 दिन कर दिया गया है.........कैबिनेट ने बिहार सरकार अभियंत्रण पॉलिटेक्निक निबंधन सेवा नियमावली 2016 के गठन को भी स्वीकृति दे दी है। नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र बख्तियारपुर को नगर परिषद घोषित करने का फैसला लिया गया है, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 2011 में संविदा के आधार पर नियोजित 435 कनीय अभियंता में से वर्तमान में कार्यरत 233 एवं वर्ष 2012 में संविदा के आधार पर नियोजित एक कनीय अभियंता के कुल 234 कनीय अभियंता का एक और वर्ष के लिए संविदा पर विस्तार दिया गया है.........वित्तीय वर्ष 2016-17 में 235 करोड़ 15 लाख रुपये सहायक अनुदान के रुप में बिहार कौशल विकास मिशन को दिया गया है। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना के विभिन्न पाठ्यक्रमों के अध्यादेश पर भी स्वीकृति दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।