हालिया राष्ट्रीय मतदान में हिलेरी को बढ़त
(India)


अमेरिका में पंजीकृत मतदाताओं के हालिया राष्ट्रीय मतदान के मुताबिक राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंद्वी एवं रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प पर तीन अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं। पंजीकृत मतदाताओं के ऑनलाइन मतदान इकॉनोमिस्टयूगव के मुताबिक हिलेरी ट्रम्प पर 44 के मुकाबले 47 प्रतिशत से बढ़त बनाए हुए हैं। बहरहाल, इस सप्ताह हुए चुनाव में हिलेरी की यह बढ़त इससे पहले के चुनावों में उनके छह-सात प्रतिशत अंकों की बढ़त से कहीं कम हैं। इस मतदान में शामिल 24 प्रतिशत लोगों ने हिलेरी के भारी बहुमत से जीतने की संभावना बताई, जबकि 29 प्रतिशत ने कहा कि वह मामूली अंतर से जीत हासिल कर सकती हैं। वहीं सभी प्रमुख राष्ट्रीय चुनावों पर नजर रखने वाले रियलक्लियरपॉलिटिक्स के अनुसार, हिलेरी औसतन 5.4 प्रतिशत अंकों से बढ़त बनाए हुए हैं। बहरहाल, रिपब्लिकन नेशनल कमिटी के अध्यक्ष रींस प्रीबस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में ट्रम्प इस अंतर को भी खत्म कर देंगे। प्रीबस ने संवाददाताओं को बताया, लगातार अंतर को कम करना हमारे और डोनाल्ड ट्रम्प के लिए अहम होने जा रहा है और अगर वह ऐसा ऐसा कर देते हैं तो लेबर डे के बाद यह अंतर या तो बराबरी पर रहेगा या फिर वह हिलेरी से आगे ही रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।