कश्मीर में हम सभी से बात करने को तैयार-गृहमंत्री
(India)
गृह मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में गुरुवार को कश्मीर हिंसा को लेकर साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कश्मीर के आवाम से अपील की कि वे शांति और अमन कायम करने में सरकार और सेना की मदद करें. गृह मंत्री ने कहा कि हम सभी से बात करने को तैयार हैं, लेकिन सभी को कश्मीर की पीड़ा को समझना होगा.... गृह मंत्री ने जल्द ही पैलेट गन के विकल्प लाने की बात भी कही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पैलेट गन की जगह मिर्ची बम ले सकता है...बताया जा रहा है कि मिर्ची बम से भीड़ को बिना ज्यादा नुकसान के आसानी से तितर-बितर किया जा सकता है। पेपर गन में मिर्ची से भरी गोलियां होती हैं जिनसे आंख, नाक और गला प्रभावित होता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।