कैग की रिपोर्ट में केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप
(India)
भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार द्वारा एक ही विज्ञापन अभियान पर खर्च की गई रकम, यानी 33.4 करोड़ रुपए का 85 फीसदी हिस्सा दिल्ली के बाहर खर्च किया गया। रिपोर्ट के अनुसार आप ने सत्ता के पहले साल में विज्ञापन पर जमकर खर्चा किया। 55 पन्नों की रिपोर्ट में सीएजी ने दिल्ली सरकार पर टेलीविजन विज्ञापनों पर जनता के धन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।