बिहार में बाढ़ के कारण हालात बिगड़ गए हैं। बिहार में गुरुवार को बाढ़ से आठ और लोगों के मरने के साथ इस राज्य में मृतकों की कुल संख्या 135 पहुंच गई। बिहार के भोजपुर जिले में बाढ़ के कारण गुरुवार को आठ व्यक्तियों की मौत हो गई है। बिहार में गंगा, सोन, पुनपुन, बूढ़ी गंडक, घाघरा, कोसी और अन्य नदियां उफान पर हैं। इसके चलते बिहार के 12 जिलों में 1,934 गांवों में 31.33 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित 12 जिलों में बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारन, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार शामिल हैं। बिहार में कुल 3.44 लाख लोगों को बाहर निकाला गया है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में 433 राहत शिविर चल रहे हैं जहां 1.74 लाख लोगों ने शरण ली है। इसके अलावा, पशुओं के लिए 108 शिविर खोले गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में विभिन्न राहत शिविरों का दौरा किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।