ट्विटर पर मोदी ने बिग बी को पीछे छोड़ा
(India)
अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़कर नरेंद्र मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली शख्सियत बन गए हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट पर अब पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 22.1 मिलियन ( 2 करोड़ 21 लाख ) हो गई है। जबकि बिग बी के फॉलोअर्स इनसे थोड़े कम 22 मिलियन ( 2 करोड़ 20 लाख ) हैं। जनवरी में मोदी ने शाहरुख खान को पीछे छोड़ा था, तब इनके 17.3 मिलियन ( एक करोड़ 73 लाख ) फॉलोअर्स थे और वे देश में दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली हस्ती बन गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।