राजस्थान विश्वविद्यालय के संगठक कॉमर्स कॉलेज में बीबीए फाइनल इयर के करीब 200 छात्र इस बार मतदान करने से वंचित रह सकते है....इसका कारण विश्वविद्यालय की ही लापरवाही रही.....विश्वविद्यालय ने इस बार 10 अगस्त से पहले प्रवेश लेने वाले छात्रों के ही आईडी कार्ड जारी किये है.....जो की मतदान में भाग ले सकेंगे....लेकिन इन छात्रों की मार्कशीट 10 अगस्त के बाद आई जिसके कारण इनका प्रवेश अगली कक्षा में हुआ....और अब इनका कार्ड इन्हें चुनाव के बाद ही मिलेगा.....ऐसे में छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को जमकर कोसा और कुलपति से भी मुलाकात की...लेकिन कुलपति ने भी इन्हें नियमांे का हवाला देकर रवाना कर दिया...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।