मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक और उनकी संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के लिए बुरी खबर है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक केंद्र सरकार जल्द ही जाकिर नाइक के खिलाफ आतंकवाद से संबंधित मामलों में आरोपी या दोषी 50 से ज्यादा लोगों को आतंकवाद के लिए मोटिवेट करने के जुर्म में आतंकवाद निरोधी कानून के तहत चार्ज लगा सकती है। इसके आलावा नाइक के एनजीओ को भी बैन करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। खबरों के मुताबिक इंटेलिजेंस ब्यूरो ने होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह को नाइक की स्पीच की एक लिस्ट दी है, जिसे इस कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि पहले भी आईएस में शामिल होने गए मुंबई के 4 स्टूडेंट भी नाइक को फॉलो करते थे। होम मिनिस्ट्री, सेना और महाराष्ट्र सरकार ने मिलकर नाइक पर गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम के तहत जिहादी आतंकियों को अपने भाषणों से भड़काने का आरोप लगाने का फैसला लिया है। अंग्रेजी अखबार की इस रिपोर्ट के मुताबिक कई आतंकी गतिविधियों में शामिल आतंकियों के बयान हैं जिन्होंने यह कबूल किया है कि नाइक के भाषणों ने उन्हें हिंसा के लिए प्रेरित किया था। बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने दावा किया है कि जाकिर नाइक धर्म परिवर्तन कराता है और लोगों को बरगलाता है। इसके लिए उसे विदेशों से फंडिंग भी होती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।