पीएम मोदी को मिली थी बलूचिस्तान का नाम नहीं लेने सलाह!
(India)

स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए जिस वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शीर्ष सहयोगियों से मुलाकात कर रहे थे उस समय कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने पाकिस्तान के इस दक्षिण-पश्चिमी अशांत प्रांत बलूचिस्तान का नाम लेने से उन्हें आगाह किया था....ब्यूरोक्रेट्स ने प्रधानमंत्री को चेताते हुए कहा कहा था कि लाल किला से अपने महत्वपूर्ण संबोधन में बलूचिस्तान का नाम लेने पर दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ेगा...वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अगस्त की शुरूआत में हुई इस बैठक में मौजूद राजनेता कश्मीर में हिंसा भड़काने में पाकिस्तान का हाथ होने के चलते काफी गुस्से में थे और वह बलूचिस्तान का नाम पीएम के भाषण के दौरान लिए जाने के पक्ष में थे। प्रधानमंत्री ने भी उनकी बातों पर अपनी सहमति देते हुए यह साफ कर दिया कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत का तेवर और ज्यादा आक्रामक रहेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।