‘कोर्ट सब बुराइयों को ठीक नहीं कर सकता’
(India)
सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई टीएस ठाकुर ने कहा कि क्या सुप्रीम कोर्ट के आदेश से देश में राम राज्य आ सकता है? क्या सुप्रीम कोर्ट यह आदेश करे कि देश में भ्रष्टाचार खत्म हो तो क्या ऐसा होगा? तो सुप्रीम कोर्ट अगर आदेश करे कि देशभर में फुटपाथ से कब्जे हटाए जाएं तो क्या आदेश का पालन हो जाएगा....चीफ जस्टिस ने कहा कि कोर्ट सब बुराइयों को ठीक नहीं कर सकता. हमारी भी एक सीमा है....सबका इलाज सुप्रीम कोर्ट नहीं है... दरअसल यह टिप्पणी उस जनहित याचिका पर की गई....जिसमें देशभर के फुटपाथ पर हुए कब्जों को हटाने की मांग की गई थी...हालांकि चीफ जस्टिस इसे खारिज करना चाहते थे..लेकिन याचिकाकर्ता की दलीलों के बाद अब सुनवाई फरवरी में होगी....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।