इंजीनियर के पास 5 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपति मिली
(India)

पटना में बुड़को के असिस्टेंट इंजीनियर के पास 5 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपति मिली है। पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के इंजीनियर कामेश्वर प्रसाद सिंह के घर पर 3 अगस्त को छापेमारी की गयी थी। जहां निगरानी की विशेष इकाई को लाखांे के जेवर और फिक्स डिपॉजिट मिले थे, जिसके बाद निगरानी की विशेष टीम ने जांच तेज कर 22 अगस्त को पटना के आशियाना नगर के एचडीएफसी बैंक के लॉकर को खंगाला तो टीम की आँखे खुली की खुली रह गई। लॉकर से नोटों ने बंडल के साथ साथ 2 किलो सोने की ईट भी निकली जो कुल मिलाकर दो करोड़ 71 लाख थी, वही अब तक सब मिलाकर निगरानी की विशेष इकाई को केपी सिंह के पास 5 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपति मिली है। इस संपत्ति का ब्योरा केपी सिंह ने सरकार को नहीं दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।