बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में बदहाल बाढ़ के स्थिति पर जायजा लेने के क्रम में कटिहार में थे, मुख्यमंत्री ने पूर्णिया से सड़क मार्ग हो कर सबसे पहले कटिहार कुर्सेला स्टेशन में बने बाढ़ राहत शिविर का जायजा लिया , इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने बाढ़ से त्रासदी झेल रहे लोगों की शिकायत भी सुनी और कुछ लोगो ने स्थानीय सीओ और बीडिओ के कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया, मुख्यमंत्री ने सभी लोगो को भरोसा दिलाया की सरकार और सरकारी खजाने पर सबसे पहला अधिकार पीड़ितों का है और इस दिशा में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी, क्योकि कुर्सेला का यह क्षेत्र केला की खेती खास कर केलांचल के रूप में प्रसीद है। इसीलिए मुख्यमंत्री ने केला किसानों की छति के आकलन कर मुआवजे की बात कही, मुख्यमंत्री ने कुर्सेला के बाद बरारी और मनिहारी में भी बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।