नहर टूटने से फसलें बर्बाद
(India)
बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड के हरिपुर पंचायत में हनुमान नहर साइफन के पूर्वी भाग के समीप मधेपुरा उपशाखा के 63 आरडी नहर अचानक टूट जाने से हजारो एकड़ में लगी फसलें बर्बाद हो गयी है। जिससे किसानों में हाहाकार की स्थिति हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि 5 दिन पूर्व इस नहर के टूटने की स्थिति को लेकर विभागीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दी गयी थी। बावजूद विभागीय और प्रशासनिक तौर पर किसी भी प्रकार से कोई आवश्यक पहल नहीं की गयी। जिसे लेकर नहर टूट गयी। वहीं नहर टूटने के लगभग तीन घंटे बाद सिंचाई प्रमंडल राघोपुर के सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे जिन्हें स्थानीय लोगांे से फजीहत सहनी पड़ी,।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।