चंदौली में बाढ़ पीडितों के लिए आगे आए लोग
(Chakia, Chandauli) आठ दिन बाद अब गंगा का क्रोध शांत होने लगा है और धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली में अपने साथ सब कुछ बहा ले जाने के बाद गंगा का जलस्तर घटने लगा है । उत्तर प्रदेश में गंगा में आई बाढ़ में जनपद चंदौली के सकलडीहा और मुगलसराय तहसील में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है । गंगा के बाढ़ से जहाँ 150 से अधिक गावँ प्रभावित हुए है । वही 18 गावँ पूरी तरह टापू में तब्दील हो गए है । बाढ़ की विभीषिका के बाद अब बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए बड़े पैमाने पर लोग सामने आने लगे है । चाहे निजी स्कूल हो, एनजीओ हो या सरकारी कर्मचारी । सब लोग मिलजुलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जी जान से जुट गए है । इसी क्रम में मुगलसराय से हिंदुस्तान पेट्रोलियम के कर्मचारियों व पेट्रोल पंप डीलरों ने 1 हजार जरुरी सामान से भरा पैकेट बाढ़ प्रभावित दर्जनो गांवों में बांटा । पैकेट में दूध, पानी, माचिस, मोमबत्ती, बिस्किट, चायपत्ती, आटा, नमक और आलू था । वही मुगलसराय के निजी स्कुल और एक संस्था ने भी बाढ़ प्रभावित सकलडीहा तहसील के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ पीड़ितों को खाने के सामान व दवाइयों से भरे 500 पैकेट वितरित किये बाढ़ प्रभावित ग्रामीण इस मदद को राहत की सांस ली हैं ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।