बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार
(India)
भारतीय शेयर बाजार की आज बढ़त के साथ अच्छी शुरुआत हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों की मजबूती का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स करीब 200 अंको की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आज शुरआती कारोबार में सेंसेक्स 177 अंक चढ़कर 28,000 अंक के स्तर को पार कर 28,111 पर पहुंच गया है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार को 120.41 अंक चढ़कर बंद हुआ था। आज शुरआती कारोबार में यह 208 अंक या 0.73 प्रतिशत के लाभ से 28,111 अंक पर पहुंच गया। ट्रांसपोर्ट, आयल एवं गैस और स्वास्थ्य सेवा सेक्टर के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहें हैं। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरआती कारोबार में 63 अंक की बढ़त के साथ 8,670 अंक पर पहुंच गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।