फर्जी राशनकार्ड प्रकरण में पूर्ति निरीक्षक को नोटिस
(Farrukhabad, Farrukhabad)
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में खाद्यान्न विभाग का अजीब कारनामा सामने आया है। नवाबगंज की ग्राम सभा साहबगंज में पात्र ग्रहस्थी में कुल 196 कार्ड धारक दर्शाय गए है जबकि अंतोदय मे 40 कार्ड धारक दर्शाय हैं।विभाग ने फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज, सोनाक्षी सिन्हा, रानी मुखर्जी और दीपिका पादुकोण को यहां का निवासी घोषित किया है। इतना ही विभाग ने इनके नाम राशन कार्ड भी बनाया है। जिसपर बाकायदा राशन भी आवंटित किया जा रहा है।
गांव के लोगों में चर्चा होने लगी कि राशन कार्ड सूची में जैकलीन फर्नाडीस के पति का नाम साधुलाल, तो दीपिका के पति का नाम राकेश चन्द्र व् रानी मुखर्जी के पति का नाम रामरूप और सोनाक्षी सिन्हा के पति का नाम रमेश चन्द्र दर्ज कर दिया गया है। जब इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई तो अधिकारियों ने जांच कर कार्यवाही की जाएगी कह कर अपना पल्ला झाड लिया। घोटाले बाजों ने अविवाहिता अभिनेत्रियों का भी विवाहिता बता दिया। सूची के मुताबिक जैकलीन फर्नाडिस सोनाक्षी सिन्हा और रानी मुखर्जी पिछडा वर्ग से आती हैं|


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।