दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह भारी बारिश हुई। दिल्ली में तीन घंटे में 6.27 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अगस्त में अमूमन ये कोटा 8 दिन में पूरा होता है। नोएडा और गुड़गांव एनसीआर इलाकों में भी यही हाल है। यहां पिछले एक महीने में तीसरी बार जाम लगा। वहीं, हैदराबाद में भी जमकर पानी बरसा। अगस्त में होने वाली 23 दिन की बारिश का कोटा महज 3.5 घंटे में ही पूरा हो गया। यहां एक मकान गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, अगस्त में यहां एवरेज 23.5 सेमी बारिश होती है। यानी हर दिन करीब 0.76 सेमी। बुधवार सुबह यहां सिर्फ तीन घंटे में 6.27 सेमी बारिश हो गई। यानी आठ दिन का पानी तीन घंटे में बरस गया। आमतौर पर दिल्ली में बारिश 65 सेंटीमीटर होती है। 21 अगस्त तक यह आंकड़ा 74.52 सेमी पर पहुंच गया था। यानी 10 दिन पहले ही यहां पूरे सीजन की 15 सेमी ज्यादा बारिश हो चुकी थी। तेज बारिश की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से 24 उड़ानों पर असर पड़ा है। शुरुआती इन्फॉर्मेशन के मुताबिक, इनमें 11 फ्लाइट्स दिल्ली से उड़ान भरने वाली थीं और 13 फ्लाइट्स यहां लैंड होने वाली थीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।