45 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार
(India)
अलवर एसीबी की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए सरस डेयरी में नए दुग्ध संकलन केंद्र के नाम पर रिश्वत लेते डेयरी चेयरमैन के निजी सचिव एवं बाबू को 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है......दरअसल इस संबंध में एसीबी में एक शख्स ने रिश्वत की मांग की शिकायत दर्ज कराई थी....जिसका सत्यापन होने पर एसीबी के डीएसपी सलेह मोहम्मद के नेतृत्व में गठित टीम ने डेयरी चेयरमैन के निजी सचिव एवं बाबू को 45 हजार रुपए की राशि के साथ धर दबोचा...फिलहाल एसीबी की आरे से मामले में पूछताछ जारी है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।