अब हर भारतीय कर सकेगा ‘डाटागिरी’
(India)
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मुंबई में कंपनी की सालाना आम बैठक (एजीएम) में बहुचर्चित ‘जियो’ सर्विस को लॉन्च कर दिया। मुकेश अंबानी ने गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42वीं सालाना आम बैठक में अपने भाषण की शुरुआत रिलायंस जियो से करते हुए कहा कि हम आज इतिहास लिखेंगे। उन्होंने रिलायंस जियो सर्विस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की 120 करोड़ जनता को समर्पित किया मुकेश अंबानी ने कहा,’ मैने रिलायंस जियो टीम के लिए 100 मिलियन कस्टमर्स से जुड़ने का लक्ष्य तय किया है, जो ऐ रेकॉर्ड होगा।’ उन्होने कहा कि रिलायंस जियो वेलकम आॅफर 5 सितंबर से उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा। अभी तक भारत के लोग ‘गांधीगिरी’ करते थे अब वे ‘डाटागिरी’ भी कर सकेंगे मुकेश अंबानी ने कहा कि अन्य कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को सामान्य तौर पर 250 रुपए में 1 जीबी डाटा दिया जाता है। वहीं, रिलायंस जियो अपने उपभोक्ताओं को मात्र 50 रुपये में 1 जीबी डाटा देगी और यदि उपभोक्ता द्वारा ज्यादा डाटा इस्तेमाल किया जाता है तो कंपनी मात्र 25 रुपये में ही 1जीबी डाटा उपलब्ध कराएगी उन्होंने कहा कि ‘रिलायंस जियो’ यह सुनिश्चित करेगा कि उपभोक्ता जितना चाहें उतना डाटा का इस्तेमाल कर सकें। मुकेश अंबानी ‘जियो’ को दुनिया की सबसे सस्ती सर्विस बताया। उन्होंने कहा की ‘वन इंडिया’ की भावना के तहत ‘रिलायंस जियो’ पूरे भारत में रोमिंग फ्री सर्विस प्रदान करेगा। इसके आलावा ‘रिलायंस जियो’ उपभोक्ताओं के लिए सभी वॉइस कॉल बिलकुल मुफ्त होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।