प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को होने वाली द्विपक्षीय वार्ता के लिए वियतनाम पहुंच गए हैं। वह चीन के हैंगझोउ में जी-20 की होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए वहीं से शुक्रवार को रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी की विएतनाम, चीन और लाओस की सप्ताह भर की यात्रा है.... माना जा रहा है कि एक्ट ईस्ट नीति को नई धार देंगे मोदी.....समझा जाता है कि भारत आतंकवाद की फंडिंग पर अंकुश और काले धन के सुरक्षित ठिकानों पर कार्रवाई के लिए ठोस उपायों का मुद्दा उठाएगा। पीएम मोदी वियतनाम से ही 3 सितंबर को हैंगझोउ के लिए रवाना होंगे जहां 4 और 5 सितंबर को वह जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री 5 सितंबर को भारत लौटेंगे लेकिन फिर सालाना भारत-आसियान और पूर्वी एशिया सम्मेलनों में हिस्सा लेने लाओस के लिए रवाना हो जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।