जयपुर से सिंगापुर की फ्लाइट 2 अक्टूबर से
(India)
जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से पहली बार सिंगापुर के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है। 2 अक्टूबर को सिंगापुर के लिए पहली फ्लाइट जाएगी। रनवे व्स्तिार के बाद इस फ्लाइट को शुरू किया जा रहा है। जयपुर वासियों के लिए इस फ्लाइट से जुडी खास बात ये है कि शुरूआत में सिंगापुर तक का किराया मात्र 4699 रूपए तय किया गया है। इस किराए में यात्री 1 से 11 सितंबर तक के बीच टिकट बुक करा सकते है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही टिकटस का वितरण होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।