गणेश चतुर्थी पर जयपुर जिले में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलेक्टर सिद्वार्थ महाजन ने अवकाश के लिए आदेश जारी किया। उन्होने बताया कि पिछले साल 22 दिसंबर 2015 को जारी आदेश में संशोधन किया गया है। इस आदेश के अनुसार 7 अक्टूबर 2016 शुक्रवार को आमेर में लगने वाले मेला छठ के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया था। उस अवकाश को निरस्त कर 5 सितंबर 2016 का अवकाश घोषित किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।