वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने भी पीओके को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पीओके वह कांटा है, जो आज भी हमारे शरीर में चूभ रहा है। गौरतलब है कि अभी तक पीएम मोदी ने ही पीओके को लेकर खुले तौर पर बयान जारी किया था। लेकिन अब वायुसेना प्रमुख राहा भी पीओके को लेकर मैदान में आ गये है। उन्होंने कहा कि पीओके हमारे शरीर में कांटे की तरह चूभता है। हालांकि वे इससे आगे नहीं बोले, लेकिन समझा जा रहा है कि अब भारतीय वायुसेना भी पीओके को भारत में मिलाने का स्वप्न संजोने लगी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।