‘15 लाख रुपये कब आएंगे’ का जवाब दें पीएमओ-सीआईसी
(India)
केंद्रीय सूचना आयोग ने एक आरटीआई आवेदन पर प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ को जवाब देने को कहा है जो चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल सूचना आयोग ने पीएमओ से कहा है कि वह उस सवाल का जवाब दे जिसमें पूछा गया है कि खाते में 15 लाख रुपये कब आएंगे. आरटीआई में पूछा गया है कि नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में काला धन वापस लाकर जनता के खाते में 15 लाख जमा करने का वादा किया था, वो रकम खाते में कब आएगी। बताया यह जा रहा है कि राजस्थान के झालावाड़ जिले के कन्हैया लाल नामक एक व्यक्ति ने यह आवेदन दिया है जिसका जवाब सूचना आयोग ने पीएमओ को देने के लिए कहा है....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।