आखिरकार राजस्थान विधानसभा में जीएसटी बिल पास हो गया है। जीएसटी पर बात करते हुए संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान पहला प्रदेश है जहां कांग्रेस ने जीएसटी का विरोध किया है उन्होनें कहा कि सदन में कांग्रेस टुकड़ों में नजर आई। तो प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कहा कि गायों की मौत पीएचईडी घोटाला प्रदेश की कानून व्यवस्था और डेल्टा मेघवाल पर कांग्रेस सदन में चर्चा चाहती थीए लेकिन सरकार ने हठधर्मिता दिखाई। इससे पहले चर्चा के दौरान कई बार हंगामा भी हुआ। तो सदन की कार्यवाही को तीन बार स्थगित भी करना पड़ा। सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।