कल कश्मीर जाएगा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल
(India)
कश्मीर में जारी हालात पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार ने आज दिल्ली में एक बैठक बुलाई है. रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में 28 सदस्यों का एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दो-दिनों के दौरे पर कश्मीर जा रहा है जहां वो सभी पक्षों से भेंट करेगा. हालांकि राजनाथ सिंह उन्हीं लोगों से मिलेंगे जो उनसे मिलने में दिलचस्पी दिखाएंगे. खबरों के मुताबिक सरकार ने इस बात के संकेत दिए हैं कि दल में शामिल नेता अगर चाहें तो वो अलगाववादियों से भी भेंट कर सकते हैं. इस दल को कश्मीर भेजने का फैसला 12 अगस्त को इसी मसले पर सभी राजनीतिक दलों की बैठक के दौरान लिया गया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।